फिरोज़ाबाद: लालपुर मंडी के पास कूड़ा गाड़ी बेक करते वक्त हुई मारपीट, लाइव वीडियो हुआ वायरल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर मंडी इलाके से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया है सोमवार की दोपहर मुकेश नामक नगर निगम सफाई कर्मचारी कूड़ा गाड़ी के साथ लालपुर मंडी गया था। इसी दौरान गाड़ी बेक करने को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। मारपीट का लाइव वीडियो शोसल मीडिआ पर जमकर वायरल हो रहा है।