फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने थाना मक्खनपुर पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को अवैध असलाह और कारतूस के साथ दबोचा
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दौराने संदिग्ध वाहन, व्यक्ति चेकिंग अभियुक्त प्रशांत पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम इमलिया पाडम थाना जसराना को सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीबन रेलवे नहर पुल शिकोहाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।