फिरोज़ाबाद: शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी चौराहे पर आलू से भरी टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मैनपुरी चौराहे के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। आलू से भरी टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार एक शक्स को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की मौक़े पर मौत हुयी है। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शक्स की पहचान नहीं हो सकी है। वही पुलिस ने टैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया है चालक फरार बताया जा रहा है।