बरेली: थाना बीसलपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव अमरता खास निवासी तीन लोग सड़क हादसे में हुए घायल, हालत गंभीर
गांव अमरता खास निवासी 30 वर्षीय घायल अखिलेश के फुफेरे भाई ने बताया कि अखिलेश अपनी पत्नी सरोज और तहेरे भाई अजीत के साथ बाइक पर सवार होकर बीसलपुर से दवाई लेकर लौट रहा था। बीसलपुर मार्ग पर भड़रिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।