बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के 100 फीटा पर रोड किनारे 25 वर्षीय युवक का मिला शव
100 फीटा रोड किनारे शराब के नशे में 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना थाना पुलिस को दी वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।