बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी की रहने वाली एक महिला को दबंग ने जमकर पीटा मामले की पुलिस से शिकायत
फरीदापुर चौधरी की रहने वाली एक महिला को दबंग ने जमकर पीटा है जिसकी शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की है। मामूली कहासुनी को लेकर दबंग ने महिला को ईंट से घायल कर दिया। थाना पुलिस शिकायत के बाद महिला को मेडिकल के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट करने वाले दबंग की तलाश कर रही है।