बरेली: कुंवरपुर बंजरिया के रहने वाले एक व्यक्ति की जमीन दबंगों ने फर्जी कागज बनाकर बेची, पीड़ित ने वीडियो किया वायरल
थाना हाफिजगंज के ग्राम कुंवरपुर बंजरिया के रहने वाले अशफाक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने अपनी जमीन के फर्जी कागज बनाकर दबंगों द्वारा बेची गई आरोप लगाया है। और बरेली पुलिस से शिकायत की है वहीं बरेली पुलिस ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।