बरेली: थाना बीसलपुर के ग्राम अमृता खास के रहने वाले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
थाना बीसलपुर के ग्राम अमृता खास के रहने वाले अखिलेश कुमार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को एंबुलेंस के जरिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बताई जा रही है। व्यक्ति बाइक से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था।