कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तीन माह के नवजात शिशु को सुरक्षित बचाया
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के द्वारा लगभग तीन माह के नवजात शिशु को सुरक्षित बचाया गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास ओवरब्रिज के नीचे एक लगभग तीन माह के नवजात शिशु बालक को लावारिस अवस्था में पाया गया।