मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के धमोखर रेंज में धौरखोह बैरियर पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Manpur, Umaria | Oct 1, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर रेंज में धौरखोह बैरियर पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक की पहचान करीब 55 साल के बल्लू प्रसाद रोहणी के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही मृतक के परिचित और परिजन भी मौके पर पहुंचने लगे हैं।बताया जा रहा है कि बल्लू प्रसाद रोहणी धौरखोह बैरियर पर सुरक्षा श्रमिक के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे।