स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर ने मध्य प्रदेश में हासिल किया नंबर-1 स्थान, सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी बधाई,
ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुशी जाहिर करते हुए ग्वालियरवासियों, नगर निगम की टीम और सफाई मित्रों को बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्वालियर का स्वच्छता में प्रदेश में नंबर-1 आना गर्व की बात है। हालांकि उन्होंने शहर की सड़कों पर उड़ती धूल और जगह-जगह मौजूद गड्ढों की समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को स्वच्छता के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के मामले में भी बेहतर बनाना होगा, ताकि शहर राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सके।
वहीं ऊ