वार्ड 17 में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आमजन से की मुलाकात, सुनीं समस्याएं,
ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 17 स्थित कमेटी हॉल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व पार्षद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं आमजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि अस्वस्थ होने के बावजूद ऊर्जा मंत्री आमजन के बीच पहुंचे और लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण को लेकर चर्चा की।
दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के बीच आपसी मेल-मिलाप एवं संवाद का अवसर देखने को मिला।
ऐसी ही स्थानीय ख