गिरिडीह: उधनाबाद में सड़क हादसे में दो युवक घायल, इलाज के बाद एक युवक को धनबाद रेफर किया गया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उधनाबाद में सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। सोमवार को 2 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में इलाज के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के धनबाद रेफर कर दिया गया ।घायल युवकों की पहचान राहुल यादव पिता किशोर यादव और दीपक तूरी पिता नरेश तूरी के रूप में हुई है। दोनों उधनाबाद निवासी हैं और मोटरसाइकिल से बाजार से लौट रहे थे।