गिरिडीह: डायन बिसाही के आरोप में सास ने बहू को पीटा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया
बिरनी थाना क्षेत्र के बेहराबाद गांव में एक महिला को उसकी सास द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सोमवार को 5 बजे महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि पीड़िता को पहले बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।