गिरिडीह: विश्व शांति के लिए मधुबन के गुणायतन में णमोकार मंत्र का पाठ एवं शांति मंत्र का जाप किया गया
विश्व में सभी जीवों के शांति के लिए मधुबन के गुणायतन में सोमवार को सुबह 8 बजे से ही णमोकार मंत्र का पाठ एवं शांति मंत्र का जाप किया गया। साथ ही गुणायतन में विराजमान संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं शिष्याएं अपने संघ के साथ आगामी चातुर्मास के लिए श्रीफल समर्पित किया गया।।