गिरिडीह: भोराटांड़ के नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम, जांच जारी
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदाहा टोला भोराटांड़ के एक नाला में एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया। सोमवार को 2 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक हरलाडीह थाना निवासी 23 वर्षीय गोपाल मरांडी है। अंदेशा व्यक्त किया गया कि छोटा नाला के पानी में डूबने से इनकी मौत हुई है। आसपास के लोगों की नजर जब पड़ी तो हो हल्ला किया गया।