हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने आर्म्स एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2025 कृष्ण कुमार निवासी ग्राम पिहनिया कोतवाली देहात ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अभियुक्त लालाराम निवासी ग्राम पिहनिया कोतवाली देहात द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी तथा अपने घर की छत से अपनी लाइसेन्सी राइफल से हवाई फायर किया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पर केस पंजीकृत किया गया ।