हरदोई: अधिवक्ताओं ने काकोरी कांड के महानायक अशफाक उल्ला खा की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2025 अधिवक्ताओं ने अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में शाहिद उद्यान में एकत्रित होकर काकोरी कांड के महानायक अग्रणी क्रांतिकारी मां भारती के सच्चे सपूत अशफाक उल्ला खा की पावन जयंती के अवसर पर स्थापित शहीद ज्योति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।