हरदोई: पूराबहादुर गांव में युवक ने पत्नी की साड़ी से कमरे के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव निवासी जितेंद्र मजदूरी का काम करता था। छोटे भाई सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई जितेंद्र ने अपनी पत्नी की साड़ी से कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दिए गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया है।