हरदोई: नयागांव में खेत से घर जा रहे किसान को जेसीबी ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के नया गांव निवासी राम प्रकाश दीक्षित खेती किसानी का काम करते थे भतीजे राकेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके यहां गांव में जेसीबी द्वारा एक प्लाट पर मिट्टी डाली जा रही है। बताया कि उनके चाचा राम प्रकाश दीक्षित पैदल खेत से घर आ रहे थे उसी दौरान जेसीबी वाले ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।