हरदोई: बावन ब्लॉक की ऐजा ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
Hardoi, Hardoi | Oct 22, 2025 बावन ब्लॉक की ऐजा ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत की प्रधान अंजली देवी और सचिव को सामूहिक रूप से वित्तीय गड़बड़ी का दोषी पाया गया है।जिला मजिस्ट्रेट अनुनय झा ने प्रधान अंजली देवी और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।