हज़ारीबाग: हजारीबाग में होटल पर 4 राउंड फायरिंग, मेन गेट के शीशे टूटे, लोग बाल-बाल बचे
हजारीबाग। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल पर बीती रात अज्ञात अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रात करीब 10 बजे हुई वारद