हजारीबाग के होटल AK इंटरनेशनल पर चार राउंड फायरिंग, मचा हड़कंप!
हजारीबाग के मटवारी स्थित होटल AK इंटरनेशनल पर गुरुवार रात करीब 10 बजे अज्ञात अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। गोलियां होटल के मुख्य दरवाजे के शीशे पर लगीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#Hazaribagh #BreakingNews #HotelFiring #AKInternational