#राहुल दुबे गिरोह पर रांची पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच अपराधी गिरफ्तार
राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरोह का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, गोलियां, मैगजीन, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ अपराधी रिंग रोड इलाके में कार से घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में कांके, हजारीबाग के मटवारी स्थित ए.के. इंटरनेशनल होटल, उरीमारी और टंडवा में हुई फायरिंग की घटनाओं में गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर सीठियो में छापेमारी के दौरान एक अन्य अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य आपराधिक घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आगे की अनुसंधान जारी है।
#RahulDubeyGang #RanchiPolice #PoliceEncounter #HazaribaghNews #AKInternationalHotel #JharkhandCrime #CrimeNews #RanchiNews #Uramari #Tandwa #JharkhandPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #JharkhandNews #PoliceAction