ढीमरखेड़ा: प्रशासन अलर्ट: ढीमरखेड़ा में दो बाल विवाह समय रहते रुकवाए गए
अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर जहां एक ओर शादियों की धूम रहती है, वहीं कटनी जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में गठित कोर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मामले ढीमरखेड़ा क्षेत्र में रोक दिए। प्रशासन को जैसे ही बाल विवाह की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची।