पाली: पाली पुलिस ने कस्बा निवासी पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 6, 2024 पाली पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 60/24 धारा 363, 366, 376, 3/4 पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित कस्बा पाली निवासी रामगोपाल पुत्र रविंद्र बरार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।