पाली: नीलकंठ महादेव मंदिर पर दबंगों द्वारा पुजारी के साथ की गई मारपीट के मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली ने दी जानकारी
Pali, Lalitpur | Aug 5, 2024 रविवार शाम के समय नीलकंठ स्थित ढबुआ मंदिर के पुजारी के साथ कुछ लोगों ने पार्टी के दौरान लकड़ियां देने से इनकार करने पर मारपीट कर दी थी। उक्त मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली रक्षपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।