पाली: नीलकंठ स्थित ढबुआ मंदिर की पुजारी के साथ दबंगों ने पुलिस के सामने की मारपीट, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
Pali, Lalitpur | Aug 4, 2024 ढबुआ मंदिर के पुजारी द्वारा पार्टी के दौरान दबंगों को लकड़ियां देने से इनकार करने पर दबंगों ने पुलिसकर्मी के सामने ही पुजारी की बेरहमी से मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झगड़े के दौरान पुलिसकर्मी मामले से किनारा काटता हुआ साफ तौर पर नजर आ रहा है। जिसके चलते उक्त पुलिसकर्मी की कार्यशैली को लेकर लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।