पाली: राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा धूमधाम से पहुंची पाली स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, हर्षोल्लास से हुआ स्वागत
Pali, Lalitpur | Aug 5, 2024 राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में आयोजित भव्य कावड़ यात्रा तुवन मंदिर से चलकर नीलकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां रास्ते में ग्राम निवाई, बछलापुर ,पाली बस स्टैंड पर लोगों ने कांवरियों का भव्य स्वागत किया। तो वही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर SDM पाली सानिया, CO पाली रक्षपाल सिंह,SHO अशोक कुमार वर्मा आदि मुस्तैदी के साथ जुटे हुए नजर आए।