पाली: नीलकंठ स्थित ढबुआ मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
Pali, Lalitpur | Aug 5, 2024 नीलकंठ स्थित ढबुआ मंदिर के पुजारी के साथ रविवार शाम के समय पार्टी के दौरान लकड़ियां न देने पर दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की थी। उक्त मामले में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों मांग पर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ पाली थाने पर मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।