चित्तौड़गढ़: पुष्कर में महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन का हुआ आयोजन चित्तौड़गढ़ की दाधीच समाज की महिला ने लिया भाग
अखिल भारत वर्षीय दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पुष्कर में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अंजु दाधीच ने बताया कि महिला राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्र उत्थान में समाज विशेष कर महिलाओं का योगदान, बेटी शिक्षा, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना, सामाजिक रीति-रिवाजों मे हो रहे अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आदि विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।