चित्तौड़गढ़: बल्दरखा में बैग बनाने वाली कंपनी में 6000 मीटर केबल चोरों की चोरी
जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में बल्दरखा गांव के निकट स्थित चित्तौड़ पैकटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में करीब छह हजार मीटर कॉपर की केबल चोरी हुई है। यह केबात सोलर प्लांट में लगी हुई थी। सोलर प्लांट में करंट नहीं होने के कारण चोर आसानी से छह हजार मीटर केबल चोरी कर ले गए। इस संबंध में बस्सी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।