चित्तौड़गढ़: नई दिल्ली में आयोजित गौ सेवक संगम मे एडवोकेट राठोड ने लिया भाग, दिलाई गो सांसद की शपथ
नई दिल्ली में जोशीमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गो सेवक संगम सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ से एडवोकेट जसवंत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। सम्मेलन में अधिवक्ता राठौड़ सहित देश भर से आए गोसेवकों को गो सांसद के रुप में शपथ दिलाई गई। राठौड़ ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से गोभक्त शामिल हुए।