चरखारी: सबुआ गांव में लूट की घटना के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चरखारी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार समय तकरीबन 6 बजे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश 6 दिन पहले सबुआ गांव में गुढ़ा निवासी ओमप्रकाश राजपूत से 8000 रुपए, मोबाइल और आधार कार्ड लूटने के आरोपी हैं। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला भी किया। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।