चरखारी: चरखारी के वरिष्ठ समाजसेवी ने डीएम को पत्र भेजकर बताया, जनसूचना अधिकार कानून की सरकारी विभाग उड़ा रहे धज्जियां
चरखारी कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी व बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार द्विवेदी द्वारा मंगलवार समय तकरीबन 11 बजे जिलाधिकारी महोबा को प्रेषित पत्र में शिकायत की गई है कि ज्यादातर विभागों के दफ्तरों में शासनादेश अनुसार कहीं पर भी जन सूचना अधिकारी,अपीलीय अधिकारी व सूचना आयोग के बारे में बोर्ड या दीवार लेखन नही किया गया है। जिससे आम लोग परेशान रहते है।