चरखारी: चरखारी ब्लॉक अंतर्गत ग्रामों में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार पर सचिव ने सख्ती दिखाई, बैनर लगाकर दी चेतावनी
चरखारी ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। ब्लॉक में तैनात सचिव रमेश गुप्ता ने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी है। सचिव ने ग्राम अस्थौन, अकठौहा और बम्हौरी बेलदारन में सोमवार समय तकरीबन 2 बजे बैनर लगवाकर जागरूकता अभियान चलाया है।