चरखारी: पुन्निया रोड के पास थाना खरेला पुलिस टीम ने 3 पेटी देशी शराब के साथ 1 नफऱ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खरेला पुलिस टीम ने पुन्निया रोड के पास से 3 पेटी में कुल 144 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक नफर अभियुक्त 32 वर्षीय राघवेंद्र सिंह निवासी ग्राम बसौठ थाना खरेला जनपद महोबा को मंगलवार समय तकरीबन 3 बजे गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही संपादित की गई है।