चरखारी: चरखारी के विजयपुर गांव में बी पी एल प्रीमियम लीग का फाइनल मुकाबला दिल्ली और ग्वालियर के बीच खेला गया
विजयपुर गांव में आयोजित बी पी एल विजयपुर प्रीमियम लीग लेदर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार समय तकरीबन 1 बजे दिल्ली और ग्वालियर के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। अंततः दिल्ली ने 11 रनों से मैच और टूर्नामेंट जीत लिया।