सोन नदी का कटाव बना किसानों के लिए बड़ा संकट, हर साल निगल रही खेती की जमीन
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होते ही सोन नदी के किनारे तबाही का मंजर सामने आने लगा है। इस वर्ष कई स्थानों पर सोन नदी करीब 10 से 12 फीट तक कटाव कर चुकी है। किसानों का कहना है कि हर साल उनकी उपजाऊ जमीन धीरे-धीरे सोन नदी में समाहित होती जा रही है, लेकिन कटाव रोकने के लिए अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई।
वहीं बोहा नाला के पास पहाड़ी नदी ने करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी नवनिर्मित सड़क को काट दिया, जिससे पानी का बहाव बदल गया है। इसका असर दारानगर, बेलौंजा, सिंहपुर, थूम्हा सहित आसपास के क्षेत्रों में पड़ने की आशंका है। भदारा से रोहतास अवसानी नदी तक हजारों एकड़ धान की फसल संकट में बताई जा रही है।
किसानों ने सोन नदी के कटाव पर अविलंब रोकथाम और स्थायी तटबंध निर्माण की मांग की है। प्रखंड प्रमुख रानी देवी ने भी इस संबंध में जल संसाधन मंत्री को पत्र भेजा है।
क्या प्रशासन कटाव से पहले किसानों की जमीन बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?
#SonRiver #सोन_नदी #कटाव #Nauhatta #नौहट्टा #Rohtas #रोहतास #BiharNews #बिहार_समाचार #किसान #धान_की_फसल #बाढ़ #अपना_रोहतास #ApnaRohtas #GroundReport