सोन नदी के कटाव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक कार्य का आश्वासन
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में सोन नदी में आई बाढ़ के बाद बढ़े कटाव का जायजा लेने गुरुवार की देर रात अधिकारियों की टीम प्रभावित स्थल पर पहुंची। इंद्रपुरी बराज के जेई दीपक कुमार एवं जल संसाधन विभाग के जेई गौतम शर्मा ने कटाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।
स्थानीय किसानों ने अधिकारियों को बताया कि हर वर्ष सोन नदी के कटाव से उनकी खेती योग्य भूमि धीरे-धीरे नदी में समाहित हो रही है। इस बार की बाढ़ के बाद कटाव की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे जमीन मालिकों की चिंता बढ़ गई है।
जेई दीपक कुमार ने बताया कि कटाव स्थल का निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और आवश्यकतानुसार कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराया जाएगा।
अब ग्रामीणों और किसानों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद जल्द ही कटावरोधी कार्य शुरू होगा और उनकी जमीन को बचाने की पहल की जाएगी।
#SonRiver #सोन_नदी #कटाव #नौहट्टा #Nauhatta #Rohtas #रोहतास #BiharNews #बिहार_समाचार #जलसंसाधन_विभाग #इंद्रपुरी_बराज #किसान #कटावरोधी_कार्य #ApnaRohtas #अपना_रोहतास