चार घंटे के धरने के बाद प्रशासन हरकत में, वार्ड-7 में शुरू हुआ काम
रोहतास नगर पंचायत के शिवपुर वार्ड संख्या-7 में वर्षों से सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार रंग लाया। 24 घंटे में काम शुरू कराने के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार की शाम बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नगर पंचायत कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गए।
करीब चार घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित स्थल पर कार्य शुरू कराने की पहल की गई। ग्रामीणों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए है।
ग्रामीणों की एकजुटता के बाद आखिरकार प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। अब लोगों को उम्मीद है कि सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
#Rohtas #ApnaRohtas #NagarPanchayatRohtas #Shivpur #Ward7 #धरना_प्रदर्शन #जनसमस्या #जलजमाव #सड़क_समस्या #नाली_समस्या #रोहतास_समाचार #बिहार_न्यूज #LocalNews #GroundReport #जनता_की_आवाज