#छह सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, धरने की चेतावनी
#बलिया
#राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
#बता दें कि एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसको लेकर पूर्व में भी धरना दिया गया था, लेकिन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज कर्मचारियों ने अब सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है।
#इसी क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह को पत्र देकर अपनी मांगों से अवगत कराया और धरना-प्रदर्शन की सूचना दी।
#कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान किया जाना चाहिए। जब तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
#इस दौरान डॉ. बबनुआर, डॉ. राजेश प्रसाद, पुष्कर राय, अनीता तिवारी, कुसुम यादव, रूबी वशिष्ठ यादव, विकास यादव, रवि कुमार पासवान, कंचन राय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
#Ballia24News #BalliaNews #Sikandarpur #NHMProtest #NHMWorkers #HealthWorkersProtest #CHCSikandarpur #KaryaBahishkar #DharnaPradarshan #UPHealthNews #PurvanchalNews #Ballia #SikandarpurNews #NHMStaff #SamvidaKarmi #UttarPradeshNews #BreakingNewsBallia