#एसपी डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार #परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों संग लगाई #दौड़
पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण, दंगा नियंत्रण उपकरणों और डायल 112 वाहनों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
#बलिया, 16 अक्टूबर ।। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया। साथ ही पुलिस बल में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया तथा अभ्यास को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
परेड के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद थानों और डायल 112 वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और आपातकालीन परिस्थितियों में उनके कुशल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#BalliaPolice #SPBallia #IrajRaja #BalliaNews #PoliceParade #बलियापुलिस #बलिया24न्यूज़