सिकन्दरपुर में श्री राम गोविन्द फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल एवं पाली क्लिनिक शुरू
बलिया । सिकन्दरपुर बाजार चौराहा मोड़ स्थित श्री राम गोविन्द फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल एवं पाली क्लिनिक का शुभारंभ नवानगर ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने फीता काटकर किया। यहां हड्डी, नसों, कमर व जोड़ों के दर्द तथा लकवा और फ्रैक्चर के बाद फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। पैथोलॉजी, डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी जांच की व्यवस्था भी की गई है। डॉ. एस.एस. इस्लाम सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।