मकराना: जूसरी-कालवा बाईपास रोड पर कार से टकराई बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस, मौके पर पहुंची पुलिस
Makrana, Nagaur | Dec 26, 2024 मकराना शहर में जूसरी कालवा बाइपास रोड पर बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस कार से टकरा गई। गनीमत रही कि बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आई। घटना की सूचना पर मकराना थानाधिकारी सुरेश कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया गया।