छपरा: जिले के पानापुर, तरैया, अमनौर और मकेर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य जारी, डीएम ने दी जानकारी
Chapra, Saran | Oct 4, 2026 जिले के पानापुर, तरैया, अमनौर,मकेर और अन्य क्षेत्रों में गंडक नदी के बांध टूटने से आई बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से राहत व बचाव कार्य जारी है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने रविवार की दोपहर 12 बजें के लगभग बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सामुदायिक किचेन संचालित कर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है