बहराइच: निहालसिंहपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निहालसिंहपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ युवक शव बरामद हुआ था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।