जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा भैया इलाके में खेत में सो रहे अधेड़ को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।