बहराइच: बहराइच जिला पंचायत सभागार में बौद्ध धर्म से संबंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान उत्तर प्रदेश संस्कृत विभाग संबंध के तत्वाधान में जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बौद्ध धर्म से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने महात्मा बुद्ध के जीवन दर्शन और विचारों को देश काल एवं परिस्थितियों के अनुकूल बताते हुए जन जागरण अभियान चलाए जाने की बात कही।