बहराइच: शहनवाज़पुर निवासी अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया ज़हरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
सोमवार को थाना रिसिया क्षेत्र अंतर्गत स्थित शाहनवाजपुर निवासी अधेड ने संदिग्ध परिस्थितियों मे ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।